अम्बा के भवन बिराजे होली, देवा के भवन बिराजे होली

Feb 28, 2026 07:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामनगर
share Share
Follow Us on

रामनगर के भरतपुरी में मंजू भट्ट के निवास पर महिलाओं ने होली का उत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया गया। समिति अध्यक्ष सतेश्वरी रावत सहित अन्य महिलाओं ने होली की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। अंत में परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद दिया गया।

अम्बा के भवन बिराजे होली, देवा के भवन बिराजे होली

रामनगर। भरतपुरी में मंजू भट्ट के निवास पर आयोजित बैठकी होली में महिलाओं ने अबीर-गुलाल और कुमाउनी गीतों के साथ जमकर उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विघ्न विनाशक गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद महिलाओं ने सिर धरै मुकुट खेलें होली जैसे पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया। समिति अध्यक्ष सतेश्वरी रावत व अन्य महिलाओं ने अंबा के भवन बिराजे होली, देवा के भवन बिराजे आदि होली सुंदर प्रस्तुतियां दीं। अंत में 'जीरो लाख बरीसा' के साथ परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आशीष दिया गया। यहां नीमा मठपाल, मंजू भट्ट, रंजना तिवारी, रेखा मठपाल, समिति अध्यक्ष सतेश्वरी रावत, डॉ धनेश्वरी घिल्डियाल, गंगा, सुनीता, जया, रेनू, पुष्पा, जानकी, संगीता, सुनीता, शांति, गीता, हेमा, जसोदा, बेबी, दीपा, ललिता रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।