महिलाओं ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया
महिलाओं ने धोखाधड़ी का आरोप लगायामहिलाओं ने धोखाधड़ी का आरोप लगायामहिलाओं ने धोखाधड़ी का आरोप लगायामहिलाओं ने धोखाधड़ी का आरोप लगायामहिलाओं ने...

रामनगर। एक दर्जन से अधिक महिलाओं से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने खताड़ी चौकी इंचार्ज का घेराव करते हुए आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ तहरीर दी।
गुरुवार को मोहल्ला खताड़ी की दर्जनों महिलाएं कोतवाली पहुंचीं। तहरीर में उन्होंने बताया कि कई महिलाओं से लोन दिलाने के नाम धोखाधड़ी की गई है। क्षेत्र में ही रहने वाले दंपति ने फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने की बात कही थी। इसके लिए महिलाओं से जरूरी कागजात ले लिए गए। महिलाओं का कहना है कि उनके कागजात पर ज्यादा लोन लेकर उन्हें कम रकम दी गई। इस बात का पता उन्हें बाद में कंपनी के माध्यम से चला। इसके बाद आरोपी पति-पत्नी फरार हो गए। महिलाओं ने बताया कि अब फाइनेंस कंपनी के लोग उन्हें घर आकर डरा धमकाकर लोन के पैसे वापस मांग रहे हैं। चौकी इंचार्ज तारा सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।