बोर्ड के प्रश्न पत्रों पर टिप्पणियों को लेकर भेजा पत्र

Feb 28, 2026 07:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामनगर
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने शिक्षकों द्वारा सोशल मीडिया पर इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के प्रश्न पत्रों पर की गई टिप्पणियों के खिलाफ हर जिले के सीईओ को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियों से बोर्ड की छवि को धूमिल किया जा रहा है और किसी भी प्रश्न पर आपत्ति होने पर परिषद कार्यालय में प्रत्यावेदन भेजने की बात कही है।

 बोर्ड के प्रश्न पत्रों पर टिप्पणियों को लेकर भेजा पत्र

रामनगर। इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के पश्नों पत्रों पर शिक्षकों के सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियां को लेकर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने प्रत्येक जिले के सीईओ को पत्र भेजा है। शनिवार को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि कुछ अध्यापकों के सोशल मीडिया के माध्यम से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परिषद की परीक्षा के संपन्न विषयों के प्रश्न पत्रों में कोर्स कंटेंट के संबंध में टिप्पणियां की जा रही है। बोर्ड समय समय पर निर्गत विभिन्न पत्रों के माध्यम से प्रश्न पत्र के स्वरूप डिजायन के संबंध में जानकारियां साझा करता रहा है। महत्वपूर्ण विषयों में दक्षता आधारित उच्च स्तरीय चिंतन कौशल से संबंधित प्रश्न बैक भी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए गए थे।

यदि किसी प्रश्न को लेकर कोई भी आपत्ति है तो इस संबंध में प्रत्यावेदन परिषद कार्यालय को भेज सकता है। उन्होंने पत्र भेज कर इससे बोर्ड की छवि धूमिल होने की बात कही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।