ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगरअड़े अनशनकारी, प्रशासन से वार्ता विफल

अड़े अनशनकारी, प्रशासन से वार्ता विफल

छह सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई न होने का मामला तूल पकड़ गया है। अनशन पर बैठे देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे और प्रशासन के बीच वार्ता विफल रही। उन्होंने दो टूक कह दिया कि पहले कार्रवाई...

अड़े अनशनकारी, प्रशासन से वार्ता विफल
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरWed, 27 Feb 2019 07:02 PM
ऐप पर पढ़ें

छह सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई न होने का मामला तूल पकड़ गया है। अनशन पर बैठे देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे और प्रशासन के बीच वार्ता विफल रही। उन्होंने दो टूक कह दिया कि पहले कार्रवाई हो फिर अनशन टूटेगा।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे का आमरण अनशन सातवें दिन भी जारी है। बुधवार को प्रशासन की ओर से संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रूहेला के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अनशन स्थल अनशनकारी पांडे से वार्ता की। लेकिन पांडे ने अधिकारियों से मांग पूरी होने या शासन के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा लिखित आश्वासन मिलने तक आमरण अनशन जारी रखने का ऐलान किया। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट और जिपं सदस्य डॉ. हरीश बिष्ट ने आंदोलन को समर्थन दिया। इधर, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुल्याल ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए शासन से मांगों पर जल्द पहल करने की मांग की है। यहां पूरन बृजवासी, कृष्ण चंद्र, उमेश पाठक, संयम कबड़वाल, नितेश बिष्ट, सूरज मेहरा, खुशी भट्ट, मुन्नी कांडपाल, पुष्पा आर्या, खीम राम आर्या, राधा कुल्याल, नीरज कुमार, आशा उप्रेती, भावना पांडे, ललित आर्या, शांति थापा, गुंजन रौतेला, लोकेश वर्मा, गगन कुमार, कार्तिक कर्नाटक, हर्षित जोशी, सागर बिष्ट, संजू कुमार आदि रहे।

आंदोलन को लेकर डीएम से मिला शिष्टमंडल

भीमताल। भीमताल में चल रहे आंदोलन को लेकर स्थानीय लोगों का शिष्टमंडल बुधवार को डीएम विनोद कुमार सुमन से मिला। उन्होंने डीएम को अवगत कराया अनशनकारी संदीप पांडे के स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है। लिहाजा जल्द मांगों पर सार्थक पहल कर अनशन को खत्म कराया जाय। राज्य आंदोलनकारी बीडी पलड़िया, चंदन बिष्ट, भाजपा जिला मंत्री दिनेश सांगुड़ी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें