ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगरगांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच किलो से अधिक गांजा बरामद किया...

गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरFri, 27 May 2022 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच किलो से अधिक गांजा बरामद किया है।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम पूछड़ी क्षेत्र में रितिक निवासी गोशाला रोड पूछड़ी एवं रमेश त्यागी निवासी नई बस्ती गुलरघट्टी को गांजे के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी काशीपुर से गांजा लाकर रामनगर में बेचने की फिराक में थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें