
फिटनेस सेंटरों में आरटीओ की छापामारी
परिवहन विभाग ने हल्द्वानी में वाहन फिटनेस केंद्रों पर अव्यवस्था और अतिरिक्त वसूली के खिलाफ कदम उठाया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के सवाल उठाने के बाद, आरटीओ डॉ. गुरदेव सिंह ने स्वचालित परीक्षण...
मनमानी रोकने व पारदर्शिता लाने के दिए निर्देश हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। वाहन फिटनेस सेंटरों की मनमानी पर उठे सवालों के बाद परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने वाहन फिटनेस केंद्रों पर अव्यवस्था और अतिरिक्त वसूली का मुद्दा उठाया था। इसके अगले ही दिन बुधवार को आरटीओ (प्रशासन) डॉ. गुरदेव सिंह ने हल्द्वानी, रुद्रपुर और टनकपुर स्थित स्वचालित परीक्षण संस्थानों पर औचक छापामारी की। निरीक्षण के दौरान आरटीओ डॉ. गुरदेव सिंह ने फिटनेस संचालकों से कहा कि वाहन स्वामियों और चालकों के साथ शिष्टाचारपूर्ण व्यवहार किया जाए और किसी भी स्थिति में निर्धारित फीस से अतिरिक्त वसूली न हो।

संस्थान में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति की मौजूदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी सेंटर संचालकों को आदेश दिया गया कि मुख्य गेट और प्रशासनिक भवन पर निर्धारित फीस व दंड राशि की फ्लेक्सी अनिवार्य रूप से लगाई जाए। हर माह का फिटनेस विवरण अगले माह के प्रथम सप्ताह तक हल्द्वानी परिवहन कार्यालय में उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में गड़बड़ी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। हल्द्वानी केंद्र पर निरीक्षण में एआरटीओ विपिन कुमार सिंह व एसआईटी अजय गुप्ता, रुद्रपुर में एआरटीओ मोहित कोठारी व एसआईटी संजय कुमार और टनकपुर में एआरटीओ सुरेंद्र कुमार व एसआईटी चारू चंद्र जोशी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




