Hindi NewsUttarakhand NewsRamnagar NewsTragic Accident on National Highway Claims Life of 29-Year-Old Biker in Kashipur
रामनगर में बोलेरो से टकराकर बाइक सवार की मौत

रामनगर में बोलेरो से टकराकर बाइक सवार की मौत

संक्षेप:

काशीपुर में एक सड़क दुर्घटना में 29 वर्षीय बाइक सवार राहुल ठाकुर की मौत हो गई। उसकी बाइक की टक्कर एक बोलेरो से हो गई। गंभीर रूप से घायल राहुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।...

Aug 18, 2025 07:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामनगर
share Share
Follow Us on

-काशीपुर के आवास विकास में परिवार के साथ रहता था मृतक रामनगर, संवाददाता। ग्राम टांडा व चिल्किया के बीच नेशनल हाईवे पर बोलेरो व बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में काशीपुर निवासी बाइक सवार की मौत हो गई। बोलेरो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिजन मृतक का शव पैतृक गांव मुरादाबाद के ग्राम चतुर्भुज मानपुर यूपी ले गए हैं। सोमवार की सुबह राहुल ठाकुर पुत्र नैन सिंह उम्र 29 साल काशीपुर से बाइक पर सवार होकर रामनगर की ओर आ रहा था। नेशनल हाईवे चिल्किया व टांडा के बीच बाइक सवार की टक्कर बोलेरो से हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया कि हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे आस-पास के लोगों ने 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां पर बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक रामनगर में एक व्यापारी की कार चलाने का काम करता था। उसे नोएडा अपने मालिक को लेकर जाना था। सुबह आठ बजे घर से चला था। बताया कि मृतक के पिता का निधन काफी समय पहले हो गया है। मृतक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। बाकी दो भाई-बहन उससे छोटे हैं। एक बहन की शादी हो गई है। बताया कि परिवार का भरण पोषण का जिम्मा मृतक पर ही था। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। मामले में पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। फोटो 19आरएमएन01पी- मृतक का फाइल फोटो।