कॉर्बेट के कालागढ़ रेंज में बाघ की मौत
राजू वर्मा रामनगर। कॉर्बेट की कालागढ़ रेंज में एक बाघ का शव मिला है। वन कर्मियों ने शव की सूचना दी, जिसके बाद अधिकारी और डॉ. दुष्यंत शर्मा मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। बाघ की उम्र आठ से दस वर्ष मानी जा रही है।

राजू वर्मा रामनगर। कॉर्बेट की कालागढ़ रेंज में सोमवार को वन कर्मियों को गश्त के दौरान एक बाघ का शव दिखा। सूचना पर विभाग के अधिकारी और डॉ. दुष्यंत शर्मा मौके पर पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया और सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई बरेली व भारतीय वन्यजीव संस्था भेजे गए हैं।पार्क के वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि मृत मिले बाघ की उम्र आठ से दस वर्ष के बीच मानी जा रही है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। डॉ. दुष्यंत शर्मा ने बताया कि मौत का कारण बाघ की अधिक उम्र होना लग रहा है। शव कुछ दिन पुराना भी लग रहा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। पोस्टमार्टम के बाद शव नष्ट किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


