ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगरदुकानें खोलने को लेकर व्यापारियों में रहा असमंजस

दुकानें खोलने को लेकर व्यापारियों में रहा असमंजस

प्रदेश भर में शुक्रवार से बाजार सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खोलने के सरकार के निर्णय के बावजूद हल्द्वानी में व्यापारियों को 4 बजे ही अपने संस्थान बंद करने पड़े। स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई निर्देश नहीं...

दुकानें खोलने को लेकर व्यापारियों में रहा असमंजस
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरFri, 29 May 2020 06:19 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश भर में शुक्रवार से बाजार सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खोलने के सरकार के निर्णय के बावजूद हल्द्वानी में व्यापारियों को 4 बजे ही अपने संस्थान बंद करने पड़े। स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई निर्देश नहीं मिलने से दिन भर व्यापारी असमंजस में रहे। वहीं प्रशासन की ओर से कोई निर्देश जारी नहीं होने से व्यापारियों में रोष देखा गया।

लॉकडाउन के बीच व्यापारी सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक दुकानें खोलने की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए गुरुवार शाम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने समीक्षा बैठक लेते हुए बाजार सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खोलने के निर्देश दिए। व्यापारियों को उम्मीद थी कि शुक्रवार से बाजार शाम 7 बजे तक खुलेंगे। इस बीच व्यापारी नेताओं ने अधिकारियों से संपर्क कर दुकानें खुलने का समय जानने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं मिला। दोपहर करीब 2 बजे कुछ व्यापारी नेताओं ने अधिकारियों से मांग की कि यदि बाजार 4 बजे बंद करना है तो शहर में इसका अनाउंस करा दिया जाए। इसके बाद पुलिस ने 4 बजे बाजार बंद करने का अनाउंस किया। वहीं प्रशासन की ओर से 7 बजे का कोई आदेश नहीं पहुंचा है। लिहाजा 4 बजे बाद दुकान खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर के अन्य क्षेत्रों में कई को स्पष्ट जानकारी नहीं होने से कई दुकानें 4 बजे बाद भी खुली रही। बाजार खोलने को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं होने के कारण व्यापारियों में रोष भी देखा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें