ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगरलालकुआं नगर में बंदरों का आतंक

लालकुआं नगर में बंदरों का आतंक

नगर में पिछले कुछ माह से बंदरों का जबरदस्त आतंक बना हुआ है। जिसमें कई बंदर विद्युत तारों में लटकने के दौरान करंट लगने से काल का ग्रास बन गए। वहीं कई लोगों को काटने की भी सूचनाएं सामने आई हैं। फिलहाल...

लालकुआं नगर में बंदरों का आतंक
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरSat, 18 Nov 2017 06:45 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में पिछले कुछ माह से बंदरों का जबरदस्त आतंक बना हुआ है। जिसमें कई बंदर विद्युत तारों में लटकने के दौरान करंट लगने से काल का ग्रास बन गए। वहीं कई लोगों को काटने की भी सूचनाएं सामने आई हैं। फिलहाल बंदरों से नगरवासियों में भय की स्थिति बनी हुई है।

लालकुआं नगर में पिछले कुछ माह से बंदरों ने आतंक मचाया हुआ है। बंदर टोलियों में पहुंचकर लोगों के घरों में घुसकर सामान उठाकर ले जाते हैं। भगाने पर बंदर लोगों का पीछा कर उन्हें जख्मी कर रहे हैं। कुछ बंदर तो नगरवासियों से इतना हिल मिल चुके हैं कि बाजार में ही लोगों के साथ बैठने लगे हैं। इसी प्रकार नगर में अन्य बंदरों का आतंक अब चरम सीमा में पहुंच चुका है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी भूपाल सिंह मेहता का कहना हैं कि वन विभाग बंदरों को पकड़ने के लिए योजना बना रहा है। जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वह बंदरों को फल और खाना आदि न दें। जिससे बंदर जनता की ओर को और अधिक आकर्षित हो रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें