ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगरस्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में स्थित विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके बताए...

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरFri, 12 Jan 2018 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में स्थित विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया।

शुक्रवार को परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व प्रदेश सहमंत्री जगमोहन सिंह बिष्ट ने बताया विद्यार्थी परिषद समाज और छात्रों के बीच स्वामी के आदर्शों को लेकर रचनात्मक कार्य करती है। परिषद के प्रदेश सहमंत्री चंदन सिंह बिष्ट ने बताया परिषद 12 जनवरी से 23 जनवरी तक सुभाष चंद्र बोस जयंती तक युवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम में छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र रौतेला, भूपेंद्र खाती, गौतम मटियानी जितेंद्र सिंह रावत, नदीम अख्तर, आरती सागर, कविता बिष्ट, आरती रावत, श्याम रावत, रौबिन बिष्ट, मनीष बिष्ट, विशाल बंगारी, कुलदीप रावत, भाष्कर सती मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें