ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगरसीनियर वर्ग में भास्कर और जूनियर में सन्नी ने मारी बाजी

सीनियर वर्ग में भास्कर और जूनियर में सन्नी ने मारी बाजी

ओखलकांडा के राजकीय इंटर कॉलेज पैटना में पर्यावरण संरक्षण पर कला प्रतियोगिता हुई। जिसमें सीनियर वर्ग में भास्कर सिंह और जूनियर वर्ग में सन्नी टम्टा ने पहला स्थान प्राप्त किया। अव्वल छात्र-छात्राओं को...

सीनियर वर्ग में भास्कर और जूनियर में सन्नी ने मारी बाजी
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरWed, 21 Nov 2018 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

ओखलकांडा के राजकीय इंटर कॉलेज पैटना में पर्यावरण संरक्षण पर कला प्रतियोगिता हुई। जिसमें सीनियर वर्ग में भास्कर सिंह और जूनियर वर्ग में सन्नी टम्टा ने पहला स्थान प्राप्त किया। अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

पर्यावरण प्रेमी चंदन सिंह नयाल ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए आगे आने पर जोर दिया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता चंदन बिष्ट, प्रधानाचार्य एसके ओझा समेत शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें