छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी पर मुकदमा

Feb 18, 2026 08:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामनगर
share Share
Follow Us on

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी पर मुकदमाछात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी पर मुकदमाछात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी पर मुकदमाछात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी पर मुकदमाछा

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी पर मुकदमा

रामनगर। सहेलियों के साथ स्कूल से घर जा रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 फरवरी को उसकी बेटी स्कूल से घर आ रही थी। उसके साथ उसकी सहेलियां भी थी। आरोप है कि नशे में धुत एक व्यक्ति छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी छात्रा को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी जीवन सिंह रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।