लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री का रामनगर में स्वागत
रामनगर। उत्तराखंड लेखपाल संघ के देहरादून में हुए पंचम महाधिवेशन में नैनीताल जनपद की...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रामनगरSun, 04 Dec 2022 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें
रामनगर। उत्तराखंड लेखपाल संघ के देहरादून में हुए पंचम महाधिवेशन में नैनीताल जनपद की रामनगर तहसील में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक ताराचंद्र घिल्डियाल को प्रदेश महामंत्री चुना गया। रविवार को रामनगर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। वहीं सभी निर्विरोध पदाधिकारियों के चुने जाने पर प्रदेश भर के राजस्व उप निरीक्षकों ने बधाई दी गई। तारा चंद्र घिल्डियाल ने बताया कि वह लगातार समस्याओं को लेकर संघर्षरत रहे हैं। अब उपनिरीक्षकों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।