मोहान फैक्ट्री के निजीकरण का किया विरोध

हिन्दुस्तान, रामनगर
Follow us on Google News
share

समाजवादी लोक मंच ने इंडियन मेडिसिन फार्मास्युटिकल कॉरपोरेशन के निजीकरण की प्रक्रिया की निंदा की है। संयोजक मुनीष कुमार ने इसे साजिश और घोटाला बताया। यह उपक्रम स्थानीय अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके निजीकरण से स्थानीय युवाओं के रोजगार पर संकट आ सकता है।

मोहान फैक्ट्री के निजीकरण का किया विरोध

रामनगर। समाजवादी लोक मंच ने सरकार के एकमात्र आयुर्वेदिक व यूनानी औषधि निर्माता उपक्रम, इंडियन मेडिसिन फार्मास्युटिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया की निंदा की है। मंगलवार को समाजवादी लोक मंच के संयोजक मुनीष कुमार ने सरकार पर आरोप लगाया है कि यह विनिवेश एक सोची-समझी साजिश और घोटाला है। अल्मोड़ा जिले में स्थित यह उपक्रम केवल एक कारखाना नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। स्थानीय स्तर पर जड़ी-बूटी, फल-फूल और गोबर के उपले जैसे कच्चे माल की आपूर्ति करने वाले छोटे किसान और ग्रामीण इस पर निर्भर हैं। इस कारखाने के निजीकरण से कारखाने में काम कर रहे स्थानीय युवाओं के रोजगार छिनने का खतरा पैदा हो गया है।

निजीकरण या विनिवेश की प्रक्रिया को अविलंब रद्द करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।