ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगररामनगर में 35 साल बाद दिखा दुर्लभ यलो बेंडेड करैत सांप

रामनगर में 35 साल बाद दिखा दुर्लभ यलो बेंडेड करैत सांप

कॉर्बेट पार्क से सटे ढिकुली के एक रिजॉर्ट में रविवार को दुर्लभ प्रजाति का यलो बेंडेड करैत सांप दिखाई दिया है। सर्प विशेषज्ञ ने अपनी टीम के साथ काफी...

रामनगर में 35 साल बाद दिखा दुर्लभ यलो बेंडेड करैत सांप
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरSun, 01 Aug 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कॉर्बेट पार्क से सटे ढिकुली के एक रिजॉर्ट में रविवार को दुर्लभ प्रजाति का यलो बेंडेड करैत सांप दिखाई दिया है। सर्प विशेषज्ञ ने अपनी टीम के साथ काफी मशक्कत के बाद दुर्लभ सांप को रेस्क्यू कर इसकी जानकारी अधिकारी को दी है। सर्प विशेषज्ञ का दावा है कि यह सांप 35 साल बाद दिखा है। हालांकि अधिकारी सांप इससे पहले कब निकलता था, मामले की जानकारी लेने की बात कह रहे हैं।

रविवार को कॉर्बेट कर्मियों को सांप पकड़ने का प्रशिक्षण देने वाले सर्प विशेषज्ञ चंद्रशेन कश्यप ने बताया कि शनिवार की रात ढिकुली के एक रिजॉर्ट में सांप होने की सूचना मिली। वह टीम के साथ गए तो सांप दुर्लभ प्रजाति का मिला। रेस्क्यू के बाद देखा गया तो वह दुर्लभ यलो बेंडेड करैत सांप निकला। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी वन विभाग व कॉर्बेट प्रशासन को दे दी गई है। वहीं पार्क के डायरेक्टर राहुल ने बताया कि सांप इससे पहले कब दिखा था, अब कितने सालों बाद दिखा है। मामले का पता किया जा रहा है। बताया कि यह सांप रात में शिकार करने निकलता है। सांपों को खाकर पेट भरता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें