
रामनगर में होने वाले रणजी मैच में उत्तराखंड और रेलवे की टीमें आज भिड़ेंगी
रामनगर में आज उत्तराखंड व रेलवे की टीम रणजी मैच में भिड़ेंगेरामनगर में आज उत्तराखंड व रेलवे की टीम रणजी मैच में भिड़ेंगेरामनगर में आज उत्तराखंड व रेलव
रामनगर, संवाददता। रामनगर के कौशिकी मैदान में शनिवार को रणजी ट्राफी का लीग मैच उत्तराखंड और रेलवे की टीम के बीच खेला जाएगा। मैच सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। रामनगर में पहली बार हो रहे रणजी मैच को लेकर शहरवासियों के साथ खेल प्रेमियों में भी उत्साह है। खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ ही मैदान में लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को कौशिकी मैदान पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष दीपक मेहरा ने बताया कि रणजी ट्रॉफी का मैच पहली बार रामनगर में हो रहा है। बताया कि उत्तराखंड को तीन मैचों की मेजबानी मिली है।
रामनगर में पहला मैच होने के बाद दो मैच देहरादून स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में खेले जाएंगे। उत्तराखंड की टीम एक मैच हार चुकी है। रामनगर में 25 से 28 अक्तूबर तक उत्तराखंड और रेलवे के खिलाड़ी अपना प्रदर्शन दिखाएंगे। कहा कि रणजी मैच से ही बेहतर क्रिकेटर निकले हैं। मेहरा ने बताया कि 2026 में होने वाले आईपीएल मैच भी देहरादून में कराए जाएंगे। इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। रामनगर के मैदान में बड़े स्तरों के मैच व क्रिकेट कैंप लगाए जाएंगे। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को भी लाभ मिलेगा। इस मौके पर भूपेंद्र मेहरा, गौतम फर्त्याल, हिमांशु चौहान भी मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




