ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगररामनगर अस्पताल में आधी रात को नकाबपोश ने लहराई पिस्टल

रामनगर अस्पताल में आधी रात को नकाबपोश ने लहराई पिस्टल

महिला वार्ड में आधी रात नकाबपोश ने लहराई पिस्टल महिला वार्ड में आधी रात नकाबपोश ने लहराई पिस्टल महिला वार्ड में आधी रात नकाबपोश ने लहराई पिस्टल महिला वार्ड में आधी रात नकाबपोश ने लहराई...

रामनगर अस्पताल में आधी रात को नकाबपोश ने लहराई पिस्टल
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरWed, 25 Apr 2018 06:32 PM
ऐप पर पढ़ें

संयुक्त चिकित्सालय के महिला वार्ड में आधी रात एक नकाबपोश युवक पिस्टल लेकर घुस गया। युवक ने आधे घंटे तक अस्पताल में पिस्टल लहराकर खूब दहशत फैलाई। बाद में शोर होने पर वह अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार देर रात सरकारी अस्पताल के प्रसूति वार्ड में जींस और टीशर्ट पहने एक नकाबपोश युवक घुस गया। अंदर घुसते ही उसने अपनी कमर से पिस्टल निकालकर नर्सों और मरीजों को धमकाने का प्रयास किया। इस पर मरीजों ने शोर मचा दिया। इससे घबराया युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। इस घटना से सहमी नर्सों ने बुधवार सुबह सीएमएस डॉ. बीडी जोशी का घेराव किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में नर्सों की सुरक्षा के कोई इंतेजाम नहीं हैं। देर रात तक अस्पताल में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर के अस्पतालों में पीआरडी तैनात की गई है। लेकिन रामनगर अस्पताल में सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही है। नर्सों ने बताया कि नकाबपोश युवक भविष्य में भी अस्पताल में घुसकर किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल में पीआरडी तैनात की जाए। सीएमएस डॉ. जोशी ने सुरक्षा के कड़े इंतेजाम करने का आश्वासन दिया है।

लिपिस्टिक और बिंदी भी लगाए था युवक

रामनगर। अस्पताल के मिहला वार्ड में घुसा नकाबपोश युवक होंठों पर लिपिस्टिक और माथे पर बिंदी भी लगाए हुए था। घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात नर्सों के अनुसार नकाबपोश के भागते वक्त उसके चेहरे से कुछ क्षण के लिए कपड़ा हटा तो युवक के चेहरे पर लिपिस्टिक और बिंदी देख वह भी हैरान रह गईं। उसने ऐसा क्यों किया यह उनके भी समझ से परे है।

बंद पड़े मिले महिला वार्ड के सीसीटीवी कैमरे

रामनगर। सरकारी अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस वक्त अस्पताल में नकाबपोश पिस्टल लेकर घुसा तब महिला वार्ड के सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे। नर्सो का आरोप है कि अस्पताल के अधिकारी व्यवस्थाओं के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि कैमरे खुले होते तो आरोपी की पहचान हो सकती थी।

स्कूटी पर सवार होकर आया नकाबपोश

रामनगर। अस्पताल के महिला वार्ड में घुसा नकाबपोश युवक स्कूटी पर सवार होकर आया था। सिर पर गामछा लपेटने के बाद उसने महिला वार्ड में प्रवेश किया। वहां शोरशराबा होने पर वह भागता हुआ अस्पताल के बाहर आया और स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गया। उसे अस्पताल के बराबर में मौजूद कैंटीन संचालक ने भी देखा।

घटना से बेखबर रहे सीएमएस

रामनगर। अस्पताल के महिला वार्ड में नकाबपोश युवक पिस्टल लेकर घुस गया। जिससे मंगलवार की पूरी रात मरीजों और नर्सो में दहशत का माहौल रहा। इतनी बड़ी घटना होने के बाद सीएमएस डॉ. बीडी जोशी घटना से अंजान रहे। उन्होंने बताया कि पिता की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें पिथौरागढ़ जाना पड़ा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें