रामनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई

Mar 05, 2026 07:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामनगर
share

रामनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाईरामनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाईरामनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाईरामनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाईरामनगर में हर्षोल्

रामनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई

रामनगर। रामनगर में होली का पर्व हर्षोउल्लास व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। बुधवार को होल्यारों ने अबीर व गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी और डीजे पर होली के गीतों पर जमकर थिरके। वहीं विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी, भाजपा नेता इंदर सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, भाजपा नेता शिशुपाल सिंह रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती, कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल आदि लोगों ने अपने अपने घरों पर परिजनों और समर्थकों के साथ होली मनाई।

इस मौके पर सीओ सुमित पांडे, कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था बनी रही और नगर क्षेत्र के अलावा कोतवाली अंतर्गत गर्जिया, मालधन, छोई, पिरुमदारा चोकी क्षेत्रो में होली का पर्व उल्लास के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।