Ramnagar News: सहायक अभियोजन अधिकारी पर अधिवक्ता से अभद्रता का आरोप
Ramnagar News: अधिवक्ता के साथ आपत्तिजनक शब्दों पर जताई नाराजगीअधिवक्ता के साथ आपत्तिजनक शब्दों पर जताई नाराजगीअधिवक्ता के साथ आपत्तिजनक शब्दों पर जताई नाराजगीअधिवक्
Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित कर सहायक अभियोजन अधिकारी पर वरिष्ठ अधिवक्ता के विरुद्ध मानहानिकारक व आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। बार भवन में शुक्रवार को हुई बैठक में अधिवक्ता गणेश कुमार ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता हिमांशु अग्रवाल की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी के समक्ष आपत्ति व्यक्त किए जाने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार और न्यायालयीन प्रक्रिया के विपरीत आचरण किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से विरोध प्रस्ताव पारित किए जाने और 12 सितंबर शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के बहिष्कार ऐलान किया। इसके अतिरिक्त 14 सितंबर को भी धरना-प्रदर्शन किए जाने और सहायक अभियोजन अधिकारी रामनगर को अभिलंब रामनगर से हटाये जाने और उनकी ओर से किए गए गलत व्यवहार पर कठोर कारवाही किए जाने की मांग की।
इस दौरान बैठक में रामनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित मोहन तिवारी, सचिव नरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

