रामनगर में स्मार्ट मीटर लगाने का किया विरोध

Newswrap हिन्दुस्तान, रामनगर
share

रामनगर में स्मार्ट मीटर लगाने का किया विरोधरामनगर में स्मार्ट मीटर लगाने का किया विरोधरामनगर में स्मार्ट मीटर लगाने का किया विरोधरामनगर में स्मार्ट मी

रामनगर में स्मार्ट मीटर लगाने का किया विरोध

रामनगर। ग्राम शक्तिनगर क्षेत्र में मंगलवार को स्मार्ट मीटर लगाने आई टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके चलते टीम वापस लौट गई। मंगलवार को रामनगर ब्लॉक के ग्राम शक्तिनगर क्षेत्र में टीम स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक रणजीत रावत ने क्षेत्र के लोगों के साथ मीटर लगाने आई टीम का विरोध किया। उन्होंने कहा कि ऊजा निगम जनता को परेशान कर रहा हैं। इस मीटर से जनता के हजारों से लाखों तक के बिल आ रहे हैं। आरोप लगाया कि कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के चक्कर में सरकार स्मार्ट मीटर लगवा रही है।

वहीं ऊर्जा निगम के ईई अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह कार्की ने बताया कि स्मार्ट मीटर से लोगों को कोई भी नुकसान नहीं होने वाला है। बताया कि विरोध के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा है। इस मौके पर एडवोकेट फैजुल हक,भुवन शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कांग्रेस जिला महामंत्री जावेद खान,अनीस आलम अंसारी, निज़ाम चौधरी,सुमित तिवारी,विनय पड़लिया, शुएब रजा आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।