ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगररामनगर में भर्ती घोटाले मामले में पदयात्रा निकाल कर सरकार का विरोध किया रामनगर में भर्ती घोटाले मामले में पदयात्रा निकाल कर सरकार का विरोध किया

रामनगर में भर्ती घोटाले मामले में पदयात्रा निकाल कर सरकार का विरोध किया रामनगर में भर्ती घोटाले मामले में पदयात्रा निकाल कर सरकार का विरोध किया

रामनगर में भर्ती घोटाले मामले में पदयात्रा निकाल कर सरकार का विरोध कियारामनगर में भर्ती घोटाले मामले में पदयात्रा निकाल कर सरकार का विरोध कियारामनगर...

रामनगर में भर्ती घोटाले मामले में पदयात्रा निकाल कर सरकार का विरोध किया रामनगर में भर्ती घोटाले मामले में पदयात्रा निकाल कर सरकार का विरोध किया
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरTue, 24 Jan 2023 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

रामनगर। रामनगर में भर्ती घोटाले के विरोध में पदयात्रा निकाल कर युवाओं ने विरोध किया है। उन्होंने सीबीआई की जांच नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

मंगलवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। नगर में युवा जन आक्रोश महारैली निकाली। युवाओं ने कहा कि हाल ही में हुई पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से सरकार पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पूर्व भी कई परीक्षाएं संपन्न हुईं हैं इनमें भी घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेपर लीक को लेकर माफियाओं का गठजोड़ बढ़ गया। लेकिन सरकार इन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं पेपर लीक होने के बाद से प्रदेश भर के हजारों युवा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व वर्ष 2015 दरोगा भर्ती में भी घोटाला सामने आया है जिसमें कई दरोगाओ को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की ऐसी स्थिति हो गई है कि पैसा लाओ नौकरी पाओ। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेंद्र चौहान, हल्द्वानी छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगडि़या, ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्ष मिथलेश डंगवाल, प्रधान नवीन सती, सभासद सजंय रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य किशोर चन्द्र, पूर्व प्रधान इन्दर लाल आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें