मोहान फैक्ट्री को बचाने आगे आएं लोग
रामनगर में राज्य आंदोलनकारियों ने मोहन स्थित आईएमपीसीएल के विनिवेश के विरोध में प्रदर्शन किया। धीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में लखनपुर में बैठक हुई, जिसमें आईएमपीसीएल को निजी हाथों में देने की निंदा की गई। सभी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया।

रामनगर। मोहन स्थित आईएमपीसीएल का विनिवेश कर निजी हाथों में देने के विरोध में राज्य आंदोलनकारियों ने नाराजगी जताई है। गुरुवार को राज्य आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप के रामनगर पहुंचने पर राज्य आंदोलनकारियों ने लखनपुर क्रांति चौक पर स्वागत किया। लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब में रामनगर के संयोजक चंद्रशेखर जोशी की अध्यक्षता व प्रभात ध्यानी के संचालन में हुई बैठक में आईएमपीसीएल को निजी हाथों में देने का विरोध किया। धीरेंद्र प्रताप ने नेताओं व लोगों से आईएमपीसीएल बचाने को आगे आने की अपील की। निर्णय लिया कि 29 यानी आज को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन भेजा जाएगा। यहां इंद्र सिंह मनराल, अनिल अग्रवाल खुलासा, हाफिज सईद अहमद, नवीन नैथानी रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


