Hindi NewsUttarakhand NewsRamnagar NewsProtest Against Illegal Parking and Entry Fees in Ramnagar
रामनगर में वाहनों से अवैध वसूली पर हंगामा

रामनगर में वाहनों से अवैध वसूली पर हंगामा

संक्षेप:

रामनगर में कमर्शियल वाहनों से पार्किंग और प्रवेश शुल्क वसूली का वाहन स्वामियों ने विरोध शुरू कर दिया है। हंगामे के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वसूली कर रहे युवक भाग गए। राज्य आंदोलनकारी ने पुलिस को तहरीर देकर चक्काजाम करने की धमकी दी है, आरोप है कि जबरन वसूली की जा रही है।

Nov 16, 2025 07:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामनगर
share Share
Follow Us on

रामनगर। बाहर से आने वाले कमर्शियल वाहनों से पार्किंग और प्रवेश शुल्क के नाम पर वसूली का वाहन स्वामियों ने विरोध शुरू कर दिया है। शनिवार को सल्ट से आ रहे वाहनों से वसूली को लेकर आमडंडा के पास हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही पर्ची काट रहे युवक फरार हो गए। मामले में राज्य आंदोलनकारी ने पुलिस को तहरीर देकर चक्काजाम करने का ऐलान किया है। बीते शनिवार को रोजाना की तरह ही कुछ युवक कमर्शियल वाहनों से पर्चियां काटकर रुपये वसूल रहे थे। वाहन स्वामियों ने वसूली का विरोध किया। आरोप लगाया कि युवक जबरन वसूली कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे हंगामा होने लगा और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सल्ट निवासी राज्य आंदोलनकारी मोहन चंद्र शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि नगर पालिका रामनगर पार्किंग और प्रवेश शुल्क के नाम पर वाहन स्वामियों से वसूली करवा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार की ओर से शहर के विभिन्न मांर्गों पर जबरन वसूली की जा रही है। बताया कि सल्ट से रोजाना दर्जनों वाहनों की रामनगर आवाजाही होती है। उनसे जबरन वसूली की जा रही है। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि उनसे भी अभद्रता की गई है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पर्चियां काट रहे युवक मौके से फरार हो गए थे।