ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगरजेएनयू में छात्रों पर हमले के विरोध में पुतला फूंका

जेएनयू में छात्रों पर हमले के विरोध में पुतला फूंका

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने जवाहरलाल नेहरू विवि में छात्र-अध्यापकों पर हमले के विरोध में सोमवार को कार रोड चौक पर मोदी सरकार, एबीवीपी, दिल्ली पुलिस का संयुक्त रूप से पुतला...

जेएनयू में छात्रों पर हमले के विरोध में पुतला फूंका
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरMon, 06 Jan 2020 07:08 PM
ऐप पर पढ़ें

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने जवाहरलाल नेहरू विवि में छात्र-अध्यापकों पर हमले के विरोध में सोमवार को कार रोड चौक पर मोदी सरकार, एबीवीपी, दिल्ली पुलिस का संयुक्त रूप से पुतला फूंका।

इस दौरान राज्य कमेटी सदस्य कामरेड आनंद नेगी ने कहा कि जेएनयू हमेशा से ही सरकार की आंखों की किरकिरी रहा है। आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस अपने कर्तव्य से विमुख होकर सरकार के इशारों पर काम कर रही है। पुतला फूंकने वालों में ललित मटियाली, विमला रौथाण, किशन बघरी, पुष्कर दुबड़िया, विनोद कुमार, कमल जोशी, हरीश भंडारी, प्रमोद, सोनू, खीम सिंह आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें