ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगरपुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा मरीज की जान बचाई

पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा मरीज की जान बचाई

मिशन हौसला के तहत भगवान सिंह महर चौकी प्रभारी पीरूमदारा को एक व्यक्ति ने फोन किया। महर ने बताया कि चोरपानी रामनगर निवासी ने फोन पर बताया कि उनकी...

पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा मरीज की जान बचाई
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरFri, 14 May 2021 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

रामनगर। मिशन हौसला के तहत भगवान सिंह महर चौकी प्रभारी पीरूमदारा को एक व्यक्ति ने फोन किया। महर ने बताया कि चोरपानी रामनगर निवासी ने फोन पर बताया कि उनकी माता उम्र 62 वर्ष को अस्थमा की बीमारी है।

डॉ. उपचार कर रहे हैं ऑक्सीजन लेवल डाउन होने पर ऑक्सीजन सिलेंडर लगा था, जो कि खत्म होने वाला है और उनकी स्थिति काफी नाजुक है। कई जगहों से संपर्क किया गया तो सिलेंडर उपलब्ध नहीं हुआ है। ऑक्सीजन सिलेंडर की सहायता के लिए आग्रह किया गया। सूचना पर चौकी प्रभारी पीरूमदारा भगवान सिंह मेहर और एसआई दिलीप कुमार ने ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर तत्काल ऑक्सीजन सिलेंडर बताए गए निवास स्थान पर उपलब्ध कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें