Hindi NewsUttarakhand NewsRamnagar NewsPolice File Case Against Main Accused in Deadly Attack on Eeshan in Kosi Barrage Area
युवक पर फायर झोंकने के आरोपी पर मुकदमा

युवक पर फायर झोंकने के आरोपी पर मुकदमा

संक्षेप:

युवक पर फायर झोंकने के आरोपी पर मुकदमायुवक पर फायर झोंकने के आरोपी पर मुकदमायुवक पर फायर झोंकने के आरोपी पर मुकदमायुवक पर फायर झोंकने के आरोपी पर मुकद

Nov 17, 2025 06:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामनगर
share Share
Follow Us on

रामनगर। पुलिस ने बीते दिनों कोसी बैराज क्षेत्र में शक्तिनगर निवासी ईशान उर्फ पव्वा पर बाइक सवार युवकों के जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ईशान ने दी तहरीर में बताया कि वह अपने दोस्त मनीष के साथ शुक्रवार शाम को कोसी बैराज घूमने निकला था। इसी दौरान बैराज के समीप ग्राम थारी निवासी मिनटा और उसके साथ बाइक सवारों ने उन्हें घेर लिया। बाइक सवार युवकों ने बिना किसी बात के उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी मिनटा ने उस पर फायर भी झोंक दिया और सिर पर तमंचे के बट से वार किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हमले में उसके हाथों में गोली के छर्रे लगे हैं। घायल ईशान ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले उसे जान से मारने आए थे। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि ईशान के साथ जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी मिनटा के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।