मारपीट की आरोपी महिला को पकड़ा
मारपीट की आरोपी महिला को पकड़ामारपीट की आरोपी महिला को पकड़ामारपीट की आरोपी महिला को पकड़ामारपीट की आरोपी महिला को पकड़ामारपीट की आरोपी महिला को पकड़ा

रामनगर। मारपीट के एक मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके घर से तलवार बरामद की है। रविवार को कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि गुरमीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी ग्राम कंदला ने कुछ दिन पहले तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम कंदला के ही अर्जुन पुत्र गुरदास सिंह, सुमित्रो कौर पत्नी गुरदास सिंह निवासी कंदला पीरूमदारा, रोहित गुज्जर, रितेश और हिमांशु ने एक राय होकर उनके साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं पुलिस ने आरोपी सुमित्रो कौर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कंदला से जंगल जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।
वहीं उसकी निशानदेही पर घर से एक तलवार भी बरामद की है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


