New Leadership Elected in Ramnagar Block Naveen Sati Appointed President रामनगर में प्रधान संघ के अध्यक्ष बने नवीन व उपाध्यक्ष बनी नरगिस, Ramnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRamnagar NewsNew Leadership Elected in Ramnagar Block Naveen Sati Appointed President

रामनगर में प्रधान संघ के अध्यक्ष बने नवीन व उपाध्यक्ष बनी नरगिस

रामनगर में प्रधान संघ के अध्यक्ष बने नवीन व उपाध्यक्ष बनी नरगिसरामनगर में प्रधान संघ के अध्यक्ष बने नवीन व उपाध्यक्ष बनी नरगिसरामनगर में प्रधान संघ के

Newswrap हिन्दुस्तान, रामनगरSat, 6 Sep 2025 06:37 PM
share Share
Follow Us on
रामनगर में प्रधान संघ के अध्यक्ष बने नवीन व उपाध्यक्ष बनी नरगिस

रामनगर। रामनगर ब्लॉक सभागार में शनिवार को सर्वसम्मति से प्रधान संगठन के चुनाव सम्पन्न हुए। ग्राम पंचायत क्यारी के प्रधान नवीन सती को प्रधान संगठन का अध्यक्ष चुना गया। रामनगर ब्लॉक के 50 ग्राम प्रधानों में से 42 ग्राम प्रधानों ने अपना समर्थन नवीन सती को दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ग्राम प्रधान चिल्किया तनुप्रिया, ग्राम प्रधान उदयपुरी बन्दोबस्ती रेखा चौधरी और ग्राम प्रधान पुछड़ी हज्जन नरगिस चनी गईं। ग्राम प्रधान आनंद नगर महिपाल सिंह, ग्राम प्रधान बसई रचना रावत और ग्राम प्रधान पीरूमदारा प्रकाश मठपाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। ग्राम प्रधान शक्कनपुर सोबन सिंह और ग्राम प्रधान धर्मपुर कठियापुल जसकरन सिंह गिल को महासचिव बनाया गया।

ग्राम सभा नया गांव चौहान से धर्मपाल नेगी और ग्राम सभा नया झिरना से एडवोकेट मनोज सिंह को प्रवक्ता बनाया गया है। ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी व कनिष्ठ प्रमुख मीना रावत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत संगठन रामनगर की अध्यक्ष मिथलेश डंगवाल, प्रतिनिधि राहुल डंगवाल, प्रधान प्रतिनिधि हाजी शकील अहमद अंसारी, महावीर सिंह रावत, धीरेंद्र चौहान, प्रधान अनिल चौधरी, सुमित लोहनी, छात्रसंघ अध्यक्ष ललित कड़कोटी, गोपू अधिकारी, प्रकाश मठपाल, मनोज रावत आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।