ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगरनेपाल के छात्रों ने वनअनुसंधान केंद्र का निरीक्षण किया

नेपाल के छात्रों ने वनअनुसंधान केंद्र का निरीक्षण किया

नेपाल के 47 बीएससी छात्र-छात्राओं की टीम ने वन अनुसंधान केंद्र लालकुआं का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अनुसंधान केंद्र में तैयार की गई विभिन्न प्रजातियों के पौधों की जानकारी हासिल...

नेपाल के छात्रों ने वनअनुसंधान केंद्र का निरीक्षण किया
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरSat, 09 Nov 2019 08:02 PM
ऐप पर पढ़ें

नेपाल के 47 बीएससी छात्र-छात्राओं की टीम ने वन अनुसंधान केंद्र लालकुआं का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अनुसंधान केंद्र में तैयार की गई विभिन्न प्रजातियों के पौधों की जानकारी हासिल की। वन अनुसंधान केन्द्र के वनाधिकारी नवीन रौतेला ने बताया कि नेपाल के हैटायूटा फॉरेस्ट्री एवं एग्रो फॉरेस्ट्री की टीम प्रोफेसर वासुदेव पोखरिल के नेतृत्व मे पहुंची। टीम ने यहां पर विभिन्न प्रजातियों की वनस्पतियों के बारे मे जानकारी हासिल की ।

वन अनुसंधान केंद्र के वन दरोगा सुरेश पाल ने तराई एवं पर्वती क्षेत्र में होने वाली विभिन्न प्रजातियों के बारे में टीम को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली कुछ प्रजातियों को वन विभाग पैनी नजर रखे हुए है। इस पर यहां बराबर शोध किया जा रहा है। उन्होंने आयुर्वेदिक दशमूलारिष्ट बनाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले झाड़ी प्रजाति के वृहती, कंटकारी, साल पर्णी, पृष्ठ पर्णी, तथा गोखरू तथा वृक्ष प्रजातियों में बेल, पाडल, गहार, अग्निमंथ एवं सोहनक के बारे में दशमूलारिष्ट बनाने की विधि की जानकारी दी। इसके अलावा टीम ने फाइकस गार्डन मे विभिन्न प्रजातियों के लगे फाईकश के बारे मे जानकारी हासिल र्वि। टीम ने कासनी पौध की आयुर्वेदिक गुणों को भी जाना टीम ने वन अनुसंधान केंद्र के वन दरोगा सुरेश पाल को कॉलेज से आय 4 प्रोफेसरों ने नेपाली टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी वन अनुसंधान एनएस रौतेला ने वर्मी कंपोस्ट खाद के बारे में छात्र एवं छात्राओं को विस्तार से बताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें