श्रीराम कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है: त्रिपाठी
इंद्रिरानगर द्वितीय स्थित हाटकालिका मंदिर में चल रही श्रीराम कथा का विशाल भंडारे के साथ पारायण संपन्न हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने राम कथा सुन भंडारे में प्रसाद ग्रहण...
इंद्रिरानगर द्वितीय स्थित हाटकालिका मंदिर में चल रही श्रीराम कथा का विशाल भंडारे के साथ पारायण संपन्न हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने राम कथा सुन भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
श्रीराम कथा के नवें दिन पहुंचे श्री हंस प्रेम योग आश्रम बिन्दुखत्ता प्रभारी स्वामी सार्थानंद जी ने कहा कि राम का आयन अर्थात् राम का घर ही रामायण है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम भगवान शिव ने माता पार्वती को रामकथा सुनाई थी। कथा वाचक पंडित बसंत बल्लभ त्रिपाठी ने कहा कि रामकथा की गंगा मे जिसने स्नान कर लिया, उसके लिए लौकिक-अलौकिक और परलौकिक जगत में कुछ भी दुर्लभ नहीं है। यहां केशव दत्त कांडपाल, महेश फुलारा, बिशन पपोला, अर्जुन नाथ, नवीन जोशी, हरेंद्र बोरा, डॉ. मोहन बिष्ट, रामबाबू मिश्रा, हरीश भट्ट, चंद्रा जोशी, शेखर जोशी, त्रिलोक बिष्ट , गोविंद कोरंगा, हरिदत्त पांडे, किशनानंद पांडे, पूरन धारियाल, कमल जोशी, खष्टी जोशी, ललित जोशी, दीपक जोशी, पवन भट्ट, बीना जोशी, मंजू जोशी, चंपा फुलारा, मोहनी जोशी, यमुना नैनवाल, प्रेमा पपोला, गीता दानू, दीपा ,पार्वती बिष्ट आदि रहे।