ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगरविधायक ने अमृतपुर में मास्क बांटे

विधायक ने अमृतपुर में मास्क बांटे

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते विधायक राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को अमृतपुर गांव में मास्क बांटे। उन्होंने कहा डरने की जरूरत नहीं है बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने अमृतपुर में घर-घर जाकर...

विधायक ने अमृतपुर में मास्क बांटे
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरFri, 20 Mar 2020 06:39 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते विधायक राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को अमृतपुर गांव में मास्क बांटे। उन्होंने कहा डरने की जरूरत नहीं है बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने अमृतपुर में घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक कर मास्क पहनाए। यहां जिला पंचायत सदस्य प्रेम बल्लभ बृजवासी, प्रधान डीके शर्मा, मनोज चनौतिया, पंकज उप्रेती, कोमल बिष्ट, पंकज महरा, संतोष शर्मा, डिकर मेवाड़ी, प्रकाश देव मौजूद रहे।

व्यापारियों ने किया जनता कर्फ्यू का समर्थन

भीमताल। व्यापारी भी 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पूर्ण समर्थन करेंगे। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला ने बताया पीएम की ओर से कोरोना वायरस पर प्रहार को 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का एलान किया है इसका भीमताल के व्यापारियों ने भी समर्थन किया है। उन्होंने अपने प्रतिष्ठानों को सुबह सात से रात नौ बजे तक बंद रखने को कहा। व्यापारियों समेत आम जनता से रविवार को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।

नगर पंचायत ने लोगों को जागरूक किया

भीमताल। नगर पंचायत प्रशासन ने शुक्रवार को नगर के डांठ, तिकोनिया, नैनीताल बैंक, स्टेट बैंक व मल्लीताल बाजार में सभासदों व कर्मचारियों ने लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया और सेनेटाइजर व हैंडवॉश वितरित किये। यहां अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चनौतिया, ईओ विजय बिष्ट, सभासद आशा उप्रेती, भरत लोसाली, भुवन पडियार, सीमा टम्टा, ललित मेहरा, दीपक आर्या, नीरज रैकुनी, रामपाल गंगोला मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें