ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगरहल्द्वानी में पारा 36 के पार, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ा

हल्द्वानी में पारा 36 के पार, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ा

सुबह से ही धूप निकलने से अब तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार को तापमान पारा 36 के पार चला गया। तापमान बढ़ने से दोपहर के बाद तेज हवाएं...

हल्द्वानी में पारा 36 के पार, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ा
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरSat, 11 Apr 2020 06:05 PM
ऐप पर पढ़ें

सुबह से ही धूप निकलने से अब तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार को तापमान 36 के पार चला गया। तापमान बढ़ने से दोपहर के बाद तेज हवाएं चलीं। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने व तेज धूप निकलने का अनुमान है। शनिवार को सुबह से ही आसमान पूरी तरह से साफ रहा और तेज धूप निकली। इसके चलते अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से दोपहर बाद उत्तर पूर्व दिशा से 7.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। न्यूनतम यानि रात का तापमान भी अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है, जो कि 16 डिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा 25% दर्ज की गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम साफ और गर्मी बढ़ेगी। रात के वक्त के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें