मोबाइल की स्थिति स्पष्ट करे पार्क प्रशासन
मोबाइल की स्थिति स्पष्ट करे पार्क प्रशासनमोबाइल की स्थिति स्पष्ट करे पार्क प्रशासनमोबाइल की स्थिति स्पष्ट करे पार्क प्रशासनमोबाइल की स्थिति स्पष्ट करे

रामनगर। जिम कॉर्बेट नेचर गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बुधानी के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में टाइगर रिजर्व के कोर हेबिटेट में पर्यटन गतिविधियों के दौरान मोबाइल फोन उपयोग के संबंध में विभागीय निर्देश जारी करने की मांग की गई। उक्त आदेश केवल कोर एरिया तक सीमित है या बफर एरिया में भी लागू होता है, क्योंकि निर्णय में बफर क्षेत्र का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। पर्यटकों के मोबाइल फोन व लॉकर की चाबी की जिम्मेदारी नेचर गाइड व वाहन चालक पर न डाली जाए। इसकी व्यवस्था विभागीय स्तर पर सुनिश्चित करने आदि की मांग की गई।
इस मौके पर अनिल चौधरी, कैलाश पपनै, राजेश नेगी, हरि शंकर, प्रवेश पपनै, शंकर सती, सतीश, देव, नीरज, चंदन, योगेश, उर्मिला, प्रीति, पवन, प्रेमराज, आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


