Ramnagar News: रामनगर में मार्ग में गिरा पेड़, लगा जाम
हिन्दुस्तान, रामनगर
Ramnagar News: रामनगर में मार्ग में गिरा पेड़, लगा जामरामनगर में मार्ग में गिरा पेड़, लगा जामरामनगर में मार्ग में गिरा पेड़, लगा जामरामनगर में मार्ग में गिरा पेड़, ल

Ramnagar News: रामनगर। रामनगर के हनुमान धाम क्षेत्र स्थित बेलगढ़ में सोमवार देर रात अचानक एक विशालकाय साल का पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन प्रभारी गोपाल सिंह रावत के निर्देशन में दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने वुड कटर की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा और कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक मार्ग पूरी तरह बाधित रहा।


