ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगरलालकुआं में विवेकानंद जयंती पर शोभायात्रा निकाली

लालकुआं में विवेकानंद जयंती पर शोभायात्रा निकाली

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लालकुआं इकाई के बैनर तले स्वामी विवेकानंद जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान वक्ताओं ने परिषद के कार्यकर्ताओं और लोगों से स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर...

लालकुआं में विवेकानंद जयंती पर शोभायात्रा निकाली
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरSat, 12 Jan 2019 05:37 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लालकुआं इकाई के बैनर तले स्वामी विवेकानंद जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान वक्ताओं ने परिषद के कार्यकर्ताओं और लोगों से स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान भी किया।

शनिवार को 25 एकड़ कॉलोनी से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को पूरे नगर में घुमाया गया। इसके बाद मुख्य बाजार स्थित गांधी पार्क में विधायक नवीन दुम्का और वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला ने दीप जलाकर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और उनके मार्गदर्शन के साथ ही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता समाज में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। कहा कि विवेकानंद ने विश्व पटल पर भारत को एक अलग पहचान दिलायी। उनकी बदौलत ही आज भारत विश्व गुरु के नाम से जाना जाता है। यहां नगर अध्यक्ष कमलेश पाठक, उपाध्यक्ष शुभम सिंह, मिथलेश सिंह, आशीष भाटिया, अनिरुद्ध यादव, अविरल श्रीवास्तव, अवि ओझा, शिवम कश्यप, राधेश्याम यादव, विकास गुप्ता, रितेश शुक्ला, अनुज शर्मा, प्रेमनाथ पंडित, लक्ष्मण खाती, मुकेश सिंह, मनीष राय, राहुल यादव, आदर्श राय, राजेश वर्मा, मंगलेश्वर ओझा, धर्मवीर सिंह रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें