ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगरमहेश के कांग्रेस में शामिल होने पर कुंजवाल ने दी बधाई

महेश के कांग्रेस में शामिल होने पर कुंजवाल ने दी बधाई

पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ विधायक का चुनाव लड़के कारण 6 साल से अधिक समय से पार्टी से बाहर रहे महेश शर्मा की पार्टी में वापसी होने के बाद पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल उन्हें बधाई देने घर...

महेश के कांग्रेस में शामिल होने पर कुंजवाल ने दी बधाई
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरSat, 06 Oct 2018 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

महेश शर्मा की पार्टी में वापसी करने पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा महेश की वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

वहीं कुंजवाल के महेश के घर पहुंचते ही वहां मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व में महेश से राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी खेमा नाराज था। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के प्रयास और प्रकाश की सहमति से उनकी पार्टी में वापसी हुई। अब कुंजवाल का उनके घर पहुंचना हरीश रावत खेमे की महेश से नजदीकियों को प्रदर्शित कर रहा है। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष कमलेश शर्मा, अध्यक्ष जिला ग्राम प्रधान संगठन कुन्दन सिह बोहरा, श्याम सिंह बिष्ट, बिजय सिंह, पूरन सिंह खनी, त्रिभूवन जोशी, मोहन सिंह नेगी, बालम सिंह बिष्ट, प्रदीप नेगी, हरीश जोशी, ओम प्रकाश पाल मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें