ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगरमहिला अधिकारों की जानकारी दी

महिला अधिकारों की जानकारी दी

प्रगतिशील महिला केंद्र द्वारा अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गांधी पार्क में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें महिला अधिकारों के लेकर विचार व्यक्त किए...

महिला अधिकारों की जानकारी दी
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरSun, 08 Mar 2020 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रगतिशील महिला केंद्र द्वारा अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गांधी पार्क में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें महिला अधिकारों के लेकर विचार व्यक्त किए गए।

रविवार को प्रगतिशील महिला केंद्र द्वारा अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित बैठक में बिंदु गुप्ता ने कहा कि महिला दिवस पर कार्यक्रम करने मात्र से महिला उत्पीड़न नहीं रुकेगा। इसके लिए सरकारों को ठोस नीति बनाते हुए पाश्चात्य संस्कृति को विराम लगाना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं कर रही है। पुष्पा ले कहा कि आज महिलाएं अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित तमाम योजनाएं सिर्फ दिखावा साबित हो रहे हैं। बैठक में बाद महिलाओं ने नगर में जुलूस निकालकर महिला अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, मीना, सुधा, सुनीता, तुलसी, बसंती, मीना, शीला, पिंकी, जानकी, कमला समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें