डंपर समेत आठ वाहन अवैध खनन में पकड़े

Feb 09, 2026 08:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामनगर
share

रामनगर में कोसी नदी क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य के नेतृत्व में टीम ने बिना वैध प्रपत्रों के खनन करते आठ डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोडिफाइड ट्रैक्टर पकड़े। सभी वाहनों को संबंधित वन चौकियों में सुरक्षित किया गया।

डंपर समेत आठ वाहन अवैध खनन में पकड़े

रामनगर। कोसी नदी क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने छापेमार कार्रवाई की। सोमवार को डीएफओे प्रकाश चंद्र आर्य निजी वाहन से टीम के साथ कोसी क्षेत्र में पहुंचे और नदी में छापेमार कार्रवाई की गई। डीएफओ ने बताया कि जांच के दौरान बिना वैध प्रपत्रों के अवैध रूप से खनन व खनिज परिवहन करते आठ डंपर पकड़े गए। इसके अतिरिक्त मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली व मोडिफाइड ट्रैक्टर को अवैध खनन में पकड़ा गया। वाहनों को रेंज स्टाफ व एसओजी टीम ने संबंधित वन चौकियों में सुरक्षित खड़ा कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।