Ramnagar News: रामनगर असपताल में आयोजित शिविर में लोगों ने कराई जांचें

हिन्दुस्तान, रामनगर
Follow us on Google News
share

Ramnagar News: रामनगर असपताल में आयोजित शिविर में लोगों ने कराई जांचे रामनगर असपताल में आयोजित शिविर में लोगों ने कराई जांचेरामनगर असपताल में आयोजित शिविर में लोगों

Ramnagar News: रामनगर असपताल में आयोजित शिविर में लोगों ने कराई जांचें

Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। सेवा, सुशासन व समर्पण अभियान के अंतर्गत रामनगर अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार को शिविर का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत समेत अस्पताल के डॉक्टरों ने फीता काट कर किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा और वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस बिष्ट ने शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में 519 लोगों ने पंजीकरण किया। 290 ने ब्लड शुगर जांच, 285 ने ब्लड प्रेशर जांच, 225 टीबी स्क्रीनिंग, 125 गर्भवती महिलाओं की जांच, 120 हीमोग्लोबिन जांच, 130 एलएफटी, केएफटी सहित अन्य रक्त जांच, 15 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग और 58 लोगों के एक्स-रे किए गए।

इस मौके पर डॉ. दीपा आर्य, डॉ. संदीप पांगती, आकाशा बनकोटी, डॉ. मीनाक्षी गुरानी, मनोज सती, रवि कुमार, मनमोहन रमोला, पवन तिवारी, राजीव बदलाकोटी, रीता आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।