ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगरहल्दूचौड़ में करंट लगने से महिला की मौत

हल्दूचौड़ में करंट लगने से महिला की मौत

हादसे के वक्त पति गया था फैक्ट्री में ड्यूटी पर

हल्दूचौड़ में करंट लगने से महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरThu, 05 Jul 2018 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

हल्दूचौड़ के गांव इंदरपुर में किराए पर रहने वाली 22 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका मनीषा उर्फ मोना पत्नी कुलदीप सिंह मूल रूप से कारीकला पंजाब की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि महिला की मौत फर्राटा फैन (पंखे) में करंट आने से हुई है।घटना के समय महिला का पति ड्यूटी पर था। वह मोटाहल्दू स्थित महावीर औद्योगिक अस्थान में एक फैक्ट्री में कार्यरत है। साथ ही मनीषा के ढाई माह के दुधमुंहे बेटे राजवीर को पड़ोस में रहने वाली शीतल आर्य ले गई थी। जब वह बच्चे को वापस पहुंचाने आई तो कमरे का नजारा देख हतप्रभ रह गई। शीतल ने देखा कि मनीषा फर्श पर पड़ी तड़प रही थी। शीतल ने तुरंत मकान मालिक की पत्नी को बुलाया तो उन्होंने पंखे के तार को प्लग से हटाया लेकिन तब तक मनीषा उर्फ मोना दम तोड़ चुकी थी। इधर घटना की जानकारी शीतल ने मृतका के पति कुलदीप को फोन पर दी। ग्राम प्रधान उमेश कबडाल ने घटना की जानकारी हल्दूचौड़ चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतका मनीषा का शव पोस्टमार्टम कराने हल्द्वानी भेज दिया। इधर महिला की मौत से उसकी मां गीता देवी और परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। कुलदीप ने बताया कि वह पांच दिन पूर्व ही कमरे में किराए पर आये थे। चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत का कारण करंट लगना प्रतीत हो रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें