Hindi NewsUttarakhand NewsRamnagar NewsFoundation Laid for 10 Shops in Ramnagar by Market Council President Dr Anil Kapoor
प्रदेश में आपदा पीडि़तों की मदद करेगी मंडी

प्रदेश में आपदा पीडि़तों की मदद करेगी मंडी

संक्षेप:

प्रदेश में आपदा पीडि़तों की मदद करेगी मंडीप्रदेश में आपदा पीडि़तों की मदद करेगी मंडीप्रदेश में आपदा पीडि़तों की मदद करेगी मंडीप्रदेश में आपदा पीडि़तों

Sep 06, 2025 06:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामनगर
share Share
Follow Us on

मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने 10 दुकानों का किया शिलान्यास रामनगर, संवाददाता। उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू और रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से मंडी समिति रामनगर में किसान बाजार के तहत 10 दुकान व नीलामी चबूतरे का शिलान्यास किया। इस अवसर पर डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि मंडी परिषद प्रदेश के आपदा पीड़ितों की मदद करेगा। शनिवार को मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि पूर्व में रामनगर मंडी समिति के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद यहां पर किसान बाजार के तहत 90 लाख रुपए से अधिक लागत से 10 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि 31 लाख रुपए से अधिक की लागत से नीलामी चबूतरे का भी निर्माण होना है। उन्होंने रामनगर मंडी को मॉडल मंडी बनाने के लिए सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील की। इस मौके पर भाजपा नेता भगीरथ लाल चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन कांडपाल, मंडी समिति के निरीक्षक बच्चे लाल दुबे, पूरन नैनवाल, शोभा कांडपाल, दीपक राणा आदि मौजूद रहे।