ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगरभारतीय मजदूर संघ ने सीएम का जताया आभार

भारतीय मजदूर संघ ने सीएम का जताया आभार

भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का परिवहन निगम को 24 करोड़ रुपया पर्वतीय मार्गों के घाटे की प्रतिपूर्ति के रूप में स्वीकृत करने...

भारतीय मजदूर संघ ने सीएम का जताया आभार
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSat, 06 Feb 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का परिवहन निगम को 24 करोड़ रुपया पर्वतीय मार्गों के घाटे की प्रतिपूर्ति के रूप में स्वीकृत करने पर आभार व्यक्त किया। संघ के जिलाध्यक्ष उमेश जोशी व जिला मंत्री महेश जोशी ने कहा कि अब जल्द ही सीएम परिवहन निगम के लिए कोरोना काल मे संचालन न हो पाने के कारण हुए घाटे का भी संज्ञान लेंगे। आपदा मद से 100 करोड़ रुपया परिवहन निगम कर्मचारियों के रुके हुए 5 माह के वेतन के लिए अपने वादे के मुताबिक जारी करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय भी शीघ्र जारी करने की मांग की है। इसके अलावा संघ के जिला अध्यक्ष ने अल्मोड़ा जिले में एनएचएम में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ किये जा रहे ठेकेदार के अत्याचार की निंदा करते हुए। मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्राइवेट आउटसोर्स एजेंसियों से सरकारी योजनाओं, विभागों व निगमों में मानव संसाधन की आपूर्ति बंद करवाने व इनके स्थान पर कार्यरत कर्मियों को उपनल से सम्बद्ध करने की मांग सीएम से की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें