ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगरकैबिनेट मंत्री भगत को किसानों ने काले झंडे दिखाए

कैबिनेट मंत्री भगत को किसानों ने काले झंडे दिखाए

कैबिनेट मंत्री भगत को किसानों ने काले झंडे दिखाएकैबिनेट मंत्री भगत को किसानों काले झंडे दिखाएकैबिनेट मंत्री भगत को किसानों काले झंडे दिखाएकैबिनेट...

कैबिनेट मंत्री भगत को किसानों ने काले झंडे दिखाए
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरFri, 17 Sep 2021 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

रामनगर। संवाददाता

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के काफिले को किसानों ने रामनगर मुख्य हाईवे पर रोककर काले झंडे लगाए और नारेबाजी की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी किसानों को नहीं रोक सके। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किसानों को सड़क से हटाकर मंत्री के काफिले को आगे बढ़ाया। किसान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे थे।

शुक्रवार को मंत्री बंशीधर भगत चूनाखान में सड़क उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वहां से लौटते समय रामनगर मुख्य हाईवे पर किसानों ने मंत्री के काफिले को रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। विरोध करने वालों में करमजीत सिंह, पीयूष बिष्ट, ओमकार सिंह, रमनदीप संधू, प्रवीण कंबोज, गुरदेव लाहौरी, सुखचरण सिंह आदि शामिल रहे।

कुछ लोग सड़क पर नारेबाजी कर रहे थे। कोई बड़ा विरोध नहीं था। कुछ ही देर में पुलिस ने उन्हें सड़क से हटा दिया।

बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें