रामनगर में बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालात में मिला

Newswrap हिन्दुस्तान, रामनगर
share

रामनगर में बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थियों में मिलारामनगर में बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थियों में मिलारामनगर में बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थियों मे

रामनगर में बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालात में मिला

रामनगर। ग्राम शक्तिनगर पुछड़ी इलाके में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग का शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान 60 वर्षीय अमीर हुसैन के रूप में हुई है। मृतक के छोटे भाई इकबाल ने बताया कि अमीर हुसैन का एक मकान फौजी कॉलोनी में निर्माणाधीन है। मृतक के भाई ने बताया कि गुरुवार रात वह अपने उसी निर्माणाधीन मकान से घर के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचे। जब काफी समय तक उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। घर से कुछ दूरी पर अमीर हुसैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।