ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगररामनगर में कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ राज्य व केंद्र का पुतला फूंका

रामनगर में कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ राज्य व केंद्र का पुतला फूंका

राज्य सरकार पर शराब सस्ती कर जरूरी सामान महंगा करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। साथ ही महंगाई कम नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी...

रामनगर में कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ राज्य व केंद्र का पुतला फूंका
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरMon, 24 Feb 2020 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य सरकार पर शराब सस्ती कर जरूरी सामान महंगा करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। साथ ही महंगाई कम नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

सोमवार को कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता भवानीगंज चौक पर एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा भाजपा की केंद्र सरकार महंगाई को बढ़ावा दे रही है। नतीजा यह है कि गैस सिलेंडर और खाने की वस्तुओं के दाम दोगुने कर शराब सस्ती कर दी है। उन्होंने कहा पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में शराब सस्ती करने का मतलब, गरीबों की रोजी रोटी छिनना है। कहा नशे के चलते कई लोग बेघर हो गए हैं। राज्य सरकार को शराब बंद कर आम आदमी की जरूरत का सामान सस्ता करना चाहिए। उन्होंने महंगाई कम नहीं करने पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, संजय बिष्ट, काजल, सुमन, प्रेमा, चंद्रा आर्या, कांता, राजू आर्या, फैजुल, जतीन, इमरान खान आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें