ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगरपेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

फोटो-2 रामनगर। संवाददाता। पेट्रोल और डीजल के बेहताशा बढ़ते दामों में रोक लगाने में...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरFri, 11 Jun 2021 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रामनगर। संवाददाता।

पेट्रोल और डीजल के बेहताशा बढ़ते दामों में रोक लगाने में नाकाम मोदी सरकार के खिलाफ रामनगर में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामनगर, पीरूमदारा एवं मालधन के पेट्रोल पंपों पर हाथों में तख्तियां लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया।

रामनगर में रणजीत रावत एवं नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला के नेतृत्व में मक्खन लाल छज्जू मल पेट्रोल पंप व रानीखेत रोड रामनगर पर प्रदर्शन किया गया। रणजीत रावत ने कहा कि आज जिस तरह से लगातार पूरे देश में महंगाई बढ़ रही है देश में डीजल लगभग 90 रुपये प्रति लीटर हो चुका है कई जगहों पर पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है। बाजार में हर चीज में महंगाई की आग लगी हुई है। नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार के 7 सालों के कार्यकाल में 210 से 220 प्रति लीटर में बिक रहा है। भाजपा सरकार से हर व्यक्ति परेशान हो चुका है। कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा सरकार के विरोध में सड़कों पर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान सांकेतिक प्रदर्शन करने वालों में पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, दिनेश लोहनी, अतुल अग्रवाल,पूर्व सभासद नदीम कुरैशी, असलम सिद्दीकी, जावेद खान, मोईन खान, नजाकत अली, पंकज तिवारी, देवेन्द्र चिलवाल, राजेश नेगी, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, आफाक हुसैन आदि मौजूद रहे। इसके अलावा पीरूमदारा पेट्रोल पंप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नरेश कालिया व ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, प्रधान लीलाधर जोशी, उमाशंकर गुप्ता, पवन सिंह ने प्रदर्शन किया। मालधन क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव किशोरी लाल व ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, गिरधारी लाल, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र चंदोला ने प्रदर्शन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें