पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, रामनगर
Follow us on Google News
share

रामनगर में गैस, पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाने को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शनरामनगर में गैस, पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाने को लेकर कांग्रेसियों का प्रद

पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

रामनगर, संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाने पर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार को गरीबों पर आर्थिक चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। सोमवार को पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रानीखेत रोड के समीप प्रदर्शन किया गया। रणजीत रावत नें कहा कि जिस तरह से सरकार रोज डीजल, पेट्रोल पर दाम बढ़ाए जा रहे हैं। उसी तरह पिछले तीन महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम एक हजार रूपए के करीब कर दिए है। यहां नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, भुवन पाण्डेय, अनिल अग्रवाल खुलासा, विमला आर्या, बीना रावत, दीप्ति भारद्वाज, ममता आर्य, लीलाधर जोशी, दरवान सिंह रावत, रमेश जोशी,अतुल अग्रवाल, कैलाश त्रिपाठी, जावेद खान, सभासद मो. अजमल, अश्वनी सिद्धार्थ दीपक मसीह आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।