ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगररामनगर में भाजपा, कांग्रेस ने प्रचार में झोंकी ताकत

रामनगर में भाजपा, कांग्रेस ने प्रचार में झोंकी ताकत

नगरपालिका चुनाव में जीत हासिल करने को भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने प्रचार में ताकत झोंक दी है। रविवार को भाजपा प्रत्याशी रुचि गीरी शर्मा ने लखनपुर, टेड़ा रोड में प्रचार किया। वहीं कांग्रेस के...

रामनगर में भाजपा, कांग्रेस ने प्रचार में झोंकी ताकत
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरSun, 28 Oct 2018 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

नगरपालिका चुनाव में जीत हासिल करने को भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने प्रचार में ताकत झोंक दी है। रविवार को भाजपा प्रत्याशी रुचि गीरी शर्मा ने लखनपुर, टेड़ा रोड में प्रचार किया। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी हाजी अकरम ने बाजार क्षेत्र में घर-घर जाकर वोट मांगे।

भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी रुचि गीरी शर्मा ने बताया उन्हें लोगों का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। रामनगर के विकास के लिये जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कर रही है। उन्होंने बताया पूर्व पालिकाध्यक्ष अपने पांच साल के कार्यकाल में बेहतर शौचालय तक नहीं बना सके। वहीं कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी हाजी अकरम ने बताया उन्होंने अपने कार्यकाल में कोई दाग नहीं लगने दिया। शहर में पानी के अलावा घर-घर शौचालय, पार्कों का निर्माण कराया गया। जनता काम के आधार पर उन्हें फिर पालिकाध्यक्ष बनायेगी। इस दौरान भाजपा के सत्यप्रकाश शर्मा, राकेश नैनवाल, हरीश बेलवाल, मनमोहन बिष्ट और कांग्रेस के डीसी हर्बोला, दिनेश लोहनी, हरिप्रिया सती, विनय पडलिया मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें