ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगरभाजपा-कांग्रेस से बढ़कर है आंदोलनकारी समिति: पलड़िया

भाजपा-कांग्रेस से बढ़कर है आंदोलनकारी समिति: पलड़िया

भाजपा नेता पूरन मेहरा ने गत दिवस चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे पर पीएम मोदी को काले झंडे दिखाने को लेकर टिप्पणी की थी। इस पर समिति के पदाधिकारियों ने आपत्ति जतायी...

भाजपा-कांग्रेस से बढ़कर है आंदोलनकारी समिति: पलड़िया
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरThu, 14 Feb 2019 07:42 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा नेता पूरन मेहरा ने गत दिवस चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे पर पीएम मोदी को काले झंडे दिखाने को लेकर टिप्पणी की थी। इस पर समिति के पदाधिकारियों ने आपत्ति जतायी है।

गुरुवार को केंद्रीय प्रवक्ता बीडी पलड़िया ने कहा भाजपा और कांग्रेस से ऊपर उठकर राज्य आंदोलनकारी समिति है। कहा प्रदेश भर के राज्य आंदोलनकारी एक हैं। जेपी पांडे ने कभी भी कांग्रेस और भाजपा की बात नहीं कही, सरकार चाहे कांग्रेस की रही हो या फिर भाजपा की। कांग्रेस शासनकाल में भी उन्होंने आंदोलनकारियों के लिए संघर्ष किया। इसके चलते उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। कहा आंदोलनकारी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा समस्त राज्य आंदोलनकारियों को भाजपा और कांग्रेस की बात छोड़कर आंदोलनकारियों के लिए संघर्ष करना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें